News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: सड़क दुर्घटना में 28 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 10, 2024  |  7:24 PM

91 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सड़क दुर्घटना में 28 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत धुआंटीकर- सूर्यनगर मार्ग पर हनुमानगंज के समीप एक 28 वर्षीय व्यक्ति की दुर्घटना के दौरान गंभीर चोटें आने के कारण घटनास्थल पर ही मृत्यु होने की जानकारी प्राप्त हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। 

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 शास्त्री नगर (पिड़ारी/ भोदसी) निवासी आशुतोष कुमार यादव पुत्र रामअवध यादव ने स्थानीय थाना में घटना के संबंध में पुलिस को लिखित सूचना दिया है कि मेरे मोहल्ले के रितेश यादव पुत्र स्व0 राम विजय यादव उम्र लगभग 28 वर्ष की सड़क दुर्घटना में आयी गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो गई है। सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंचीं और पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। 

जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिन में 12 बजे के लगभग रितेश यादव बाइक से सूर्यनगर की ओर से धुआंटीकर की तरफ आ रहा था कि तिवारी चौराहा के समीप किसी अनियंत्रित वाहन से उनके मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई और घटनास्थल पर ही गंभीर चोटें आने के कारण उनकी मौत हो गई। पांच भाईयों में रितेश तीसरे नंबर का था। छोटे- छोटे उनके चार बच्चे हैं। वर्तमान में अपने ससुराल थाना क्षेत्र के डम्मर छपरा गाँव में बतौर नवासा पर रह रहे थे। इस घटना से परिवार के लोग एवं शुभचिंतक काफी मर्माहत है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking