News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: किसान आन्दोलन में शहीद हुए किसानों की 32 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 10, 2024  |  6:45 PM

78 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: किसान आन्दोलन में शहीद हुए किसानों की 32 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

रामकोला/कुशीनगर। पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने रामकोला नगर स्थित त्रिवेणी चीनी मिल परिसर में आयोजित किसान शहीद दिवस के 32 वीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक जिन्दा हूँ यह क्रम चलता रहेगा। यह क्रम चलता रहेगा। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि 32 वर्ष पूर्व बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर धरनारत निहत्थे किसानों पर बर्बरता की गई थी जिसमें पड़ोही और जमीदार मियां शहीद हो गये थे।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

उन्होंने कहा कि शहीद हुए पड़ोही हरिजन एवं जमादार मियां की बरसी अन्याय के विरूद्ध लड़ने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करती है।केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है।इस सरकार में चारों तरफ भ्रष्टाचार का आलम है। अधिकारी निरंकुश तथा भाजपा के विधायक निष्क्रिय हो गए हैं।

बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार मनमानी कर रही है और उनके अफसर बेलगाम हो गये है। श्री त्रिपाठी ने 10 सितंबर 1992 की घटना का जिक्र करते हुए युवाओं से अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया।कहा कि आंदोलन ही समस्या का समाधान है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी साथियों आपकी पहचान संघर्ष से होती रही। सरकार को उखाड़ फेंकने का अब समय आ गया है इसके लिए किसान,नौजवान, मजदूर विरोधी सरकार के विरूद्ध आन्दोलन करें। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि से हुई। नेताओं ने पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि सपा की सरकार किसानों के सुख-दुःख की साथी थी जबकि भाजपा की सरकार किसान विरोधी है जो रोजगार देने की बजाय उसके दरवाजे बंद करती है।श्रद्धांजलि सभा को पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती ,सपा नेता रणविजय सिंह मोहन, राजेन्द्र यादव मुन्ना,आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्यारे कुशवाहा एवं संचालन राजेश्वर गोविन्द राव ने किया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण, नगर पालिका हाटा के अध्यक्ष रामानंद सिंह सैथवार, ए0के0 बादल , विक्रमा यादव ,जहांगीर खान शैलेंद्र सिंह,उदयभान गुप्ता , परवेज आलम, राजेंद्र यादव, जनार्दन यादव , यशवंत उर्फ संत सिंह , डा0 धनंजय गोविन्द राव,बाबूलाल यादव,डा0 इन्द्रजीत गोविन्द राव, सुग्रीव उर्फ संत, प्रमोद सिंह, जनार्दन यादव, मेहदी हसन, राजेश राव गुड्डू ,ओमप्रकाश सिंह, सतीश गोविन्द राव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking