News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: बाइक की ठोकर से 60 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 18, 2024  |  9:24 PM

161 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: बाइक की ठोकर से 60 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला कस्बा अन्तर्गत बुधवार देर शाम को स्थानीय सीएचसी के सामने तेज रफ्तार बाइक की ठोकर लगने से एक 60 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होने व रेफर के दौरान रास्ते में उसकी मृत्यु होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अहिरौली कुसम्ही निवासी सुरेश पांडेय पुत्र व्यास पांडेय उम्र लगभग 60 वर्ष सीएचसी के सामने तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उन्हें सीएचसी में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।रेफर के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

बता दें कि मृतक सुरेश पांडेय वर्षों से अहिरौली कुसम्ही ,रामकोला में एक दान में प्राप्त जमीन पर झोपड़ी बनाकर रहते थे तथा भिक्षाटन कर अपना जीवन व्यतीत करते थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking