रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को पोखरी में डूबने से एक 58 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
प्राप्त समाचार के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम लाला छपरा टोला भटवलिया निवासी नरेश राजभर पुत्र रामवृक्ष उम्र लगभग 58 वर्ष रविवार को अपराह्न पौने दो बजे के करीब घर के पास स्थित पोखरी के किनारे लघु शंका करने गए और पोखरी में लुढक गए तथा देखते ही देखते गहरे पानी में चले गए। काफी प्रयास के बाद उनको बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिली है कि नरेश फालिज (लकवा) बीमारी से पीड़ित थे।नरेश अपने पीछे पत्नी उगिया और चार बेटे और एक बेटी को छोड़ गये है।तीन बेटे और और एक बेटी की शादी हो चुकी है।
सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार कप्तानगंज कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने इस संबंध में बताया कि पोखरी से शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दैविक आपदा के तहत सहायता राशि दी जाएगी।इस दौरान हल्का लेखपाल संगम प्रसाद ,पूर्व जिपंस अरूण सिंह एवं गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…