News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: पर्यावरण को बचाने के लिए मजदूरी पर आश्रित एक वृक्ष मित्र का अनोखा पहल

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 17, 2022  |  7:40 PM

470 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पर्यावरण को बचाने के लिए मजदूरी पर आश्रित एक वृक्ष मित्र का अनोखा पहल

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मठियाधीर गाँव निवासी जितेन्द्र यादव ने मजदूरी के बल पर पर्यावरण को बचाने के लिए लगभग चार दशक से एक मुहिम चला रखा है।वे लावारिश पौधों को लाते है और अपने नर्सरी में बड़ा करते है।उनके इस अनोखे पहल से लावारिश पौधों को रखवाला मिल जाता है।

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

वृक्ष मित्र यादव ने बताया कि सन् 1985 से मै निशुल्क पौधरोपण और पौध वितरण का काम करता हूँ।इसी के बदौलत नर्सरी खोल रखा हूँँ।उन्होंने बताया कि लावारिस पौधों को लाकर अपने घर की नर्सरी में बड़ा करता हूँ तथा कुछ बड़ा हो जाने पर उसे सार्वजनिक जगह ले जाकर लगा देता हूँ।जो कुछ वर्षों बाद बड़े वृक्ष के रूप में लोगों को आक्सीजन के जरिये जीवन प्रदान करता है।उन्होंने बताया कि छोटे पौधों को तैयार करने के लिए पार्टियों में प्रयोग होने के बाद पानी पीकर फेंके गये गिलास को इकट्ठा कर घर लाता हूँ तथा उसमें तुलसी जैसा पौधे तैयार करता हूँ तथा बड़े पौधे के लिए गाँव के लोगों से सीमेंट के बोरे मांग कर उसमें 5 से 15 फीट का पौधे तैयार करता हूँ।यादव बताया कि इस समय हमारे नर्सरी में पीपल, बरगद पाकड़, जामुन, आम, कटहल, अशोक, बेल इत्यादि के पौधे मौजूद है।तैयार हुये पौधों को नर्सरी से निकालकर अपने साइकिल व रिक्शे से सार्वजनिक स्थानों पर ले जाकर लगाने का कार्य करता हूँ । आज तक 28000 हजार से अधिक पेड़ तैयार कर चुका हूँ।क्षेत्र के 18 से 20 गांवो में अपने मजदूरी के बदौलत यह कार्य किया हूं। गत 1 अक्टूबर 2022 को मेरे ही गांव में सार्वजनिक जगह पर रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय, सब इंस्पेक्टर शेषनाथ यादव, कांस्टेबल मनीष राय ने पौधरोपण किया। संभ्रांत लोगों द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम होता रहता।

इस मौके पर हेमंत कुमार, राजेंद्र यादव, मनीष वर्मा, विवेक गौड़, देवेंद्र यादव, अमीरू, छोटू गौड़ ने भी पौधरोपण किया। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएमओ ने नारायणी नदी के भैंसहा ठोकर व खड्डा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
सीएमओ ने नारायणी नदी के भैंसहा ठोकर व खड्डा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

खड्डा, कुशीनगर। शनिवार को कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने भैंसहा…

शिकायतों एवं जनसमस्याओं में लापरवाही क्षम्य नहीं- जिलाधिकारी
शिकायतों एवं जनसमस्याओं में लापरवाही क्षम्य नहीं- जिलाधिकारी

62 प्रार्थना पत्रों में मौके से 07 का मौके से निस्तारण खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!
पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!

कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking