News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: चोरी के सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 23, 2022  |  4:20 PM

837 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: चोरी के सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत उर्दहा नंबर 2 स्थित शिव मंदिर से चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान वह अपना नाम नियाज पुत्र हमीदा उर्दहा नं0 2 का ही निवासी बताया। 

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

पुलिस ने उसके पास से टेक्साल कम्पनी की एक अदद टीवी एलईडी, एक पीली धातु का लाकेट, एक अजब जिओ कंपनी का नीले कलर का एंड्रॉयड सेट, एयरटेल कंपनी की एक अदद सेटअप बॉक्स बरामद की।जिसकी कीमत लगभग तीस हजार रूपये होगी।यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षक तथा क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्त के क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय एवं मय हमराही के द्वारा स्थानीय थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 275/22 धारा 380/457/354/504/ 506 के अंतर्गत की गयी। गिरफ्तारी के दौरान उप निरीक्षक अनुज कुमार पटेल,हेड का0 राजनाथ सिंह,का0 श्यामसुन्दर यादव ,का0शुभेन्दु उपाध्याय आदि रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking