रामकोला/कुशीनगर। खंड विकास अधिकारी रामकोला उषा पाल ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के जरिये जानकारी दी कि रामकोला विकासखंड के 41 ग्राम सभाओं में पात्र गरीबों के लिए 8 सौ पीएम आवास बनने हेतु स्वीकृत हुआ हैं। कहा कि इसके लिए संबंधित गांव के ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी गरीबों का आवास का सर्वे के साथ पत्रावालिया भी तैयार कर रहे हैं। गरीब व्यक्ति से आवास के नाम पर अगर कोई पैसा मांगता है तो तत्काल हमें सूचित करें। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बीडीओ पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत गरीबों के लिए सरकार ने निशुल्क आवास उपलब्ध करा रही है। सुनने में आ रहा है कुछ बिचौलियों द्वारा गरीबों से आवास के नाम पर पैसा मांगा जा रहा है जो गलत है। गरीब व्यक्ति को आवास उपलब्ध कराने में कोई दिक्कत नहीं होगी।मैं संबंधित गांव के ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी को सख्त निर्देश दे दिया है कि अगर कोई शिकायत मिलेगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि आवास लाभार्थियों को नब्बे दिन का मनरेगा योजना में काम भी मिलेगा।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…