News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा,हुई मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 23, 2022  |  9:19 PM

1,134 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा,हुई मौत

रामकोला/कुशीनगर  । स्थानीय नगर के अन्तर्गत रामकोला- मथौली रोड पर बलुआ के पास तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी रामकोला पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन सीएचसी पहुंच गए।सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। 

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

 जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सायं काल साढ़े 6 बजे के लगभग कसया थाना क्षेत्र के खड्डा जखनी, अहिरौली बाजार निवासी अनुज गोड़ पुत्र भोला गोड़ उम्र लगभग 32 वर्ष अपने मोटरसाइकिल से रगड़गंज बाजार की तरफ से रामकोला आ रहे थे कि रामकोला नगर के बलुआ कब्रगाह के समीप अनियंत्रित होकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी रामकोला पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार बाइक की गति बहुत तेज थी।यह भी जानकारी मिली है कि गत 29 नवम्बर को उनकी शादी हुई।

मांगलिक कार्यक्रम में मायके में आयी बहन को उसके ससुराल स्थानीय थाना क्षेत्र के रगड़गंज बाजार पहुँचाकर वापस घर जा रहे थे कि दुर्घटना के दौरान उनकी मौत हो गयी। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएमओ ने नारायणी नदी के भैंसहा ठोकर व खड्डा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
सीएमओ ने नारायणी नदी के भैंसहा ठोकर व खड्डा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

खड्डा, कुशीनगर। शनिवार को कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने भैंसहा…

शिकायतों एवं जनसमस्याओं में लापरवाही क्षम्य नहीं- जिलाधिकारी
शिकायतों एवं जनसमस्याओं में लापरवाही क्षम्य नहीं- जिलाधिकारी

62 प्रार्थना पत्रों में मौके से 07 का मौके से निस्तारण खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!
पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!

कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking