News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: धूमधाम से मनाई गई गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 2, 2024  |  7:17 PM

106 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: धूमधाम से मनाई गई गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र के अंतर्गत विद्यालयों सहित तमाम संस्थानों में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। संस्थानों में महापुरुषों की जयंती पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान हुआ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख...

महापुरुषों की जयंती पर विकास खंड रामकोला में ब्लॉक प्रमुख रामकोला दिग्विजय सिंह लक्ष्मण द्वारा झंडारोहण किया गया तथा ब्लॉक सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया, के उपरांत स्वच्छता के प्रति संकल्पित संबंधित कर्मचारियों को विशेष सम्मान प्रशस्ति देकर ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने सम्मानित किया और दोनों महापुरुषों के सारे गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शास्त्री जी सच्चे गांधी थे।उन्होंने अपना सारा जीवन सादगी में बिताया और गरीबों की सेवा में लगा दिया।कहा कि बापू एक विचार के रूप में आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह एडीओ पंचायत मनोरंजन लाल श्रीवास्तव, राजधानी प्रसाद, प्रमोद कुमार, राजेश यादव, तैमूर अंसारी, बृज किशोर वर्मा, रवि यादव, विष्णु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी मण्डल रामकोला अन्तर्गत कोट माता मंदिर धुआँटिकर पर सफाई किया गया। सफाई कार्यक्रम के बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव तथा चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया।

इस दौरान मनोहर गुप्ता, रविंद्र प्रजापति, प्रतीक श्रीवास्तव, शैलेश सिंह, राकेश प्रसाद,राजेश गौतम, अक्षयबर गोंड, राम प्रवेश, हरि ओम, सुभाष सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन

प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…

हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख लेनी चाहिए – धर्मराज सिंह
हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख लेनी चाहिए – धर्मराज सिंह

भरत मिलाप के कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामीणों संग आस पास के गाँवों…

सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…

कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking