रामकोला/कुशीनगर । आदर्श नगर पंचायत रामकोला में भारतीय जनता पार्टी मण्डल-रामकोला के अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जन विश्वास यात्रा निकाली गयी। मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि यात्रा का मूल उद्देश्य जनता को देश एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देना है।जन विश्वास यात्रा के जरिए लोगों को सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ ही होने वाले नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को जिताने के लिए आग्रह किया गया।
जन विश्वास यात्रा में राजेश मिश्रा, मनोहर गुप्ता, रवींद्र प्रजापति, विशाल चंद, दिनेश चंद, आशीष मिश्रा, भानु प्रताप यादव, मृत्युंजय पाण्डेय, शेषनाथ गोंड,अमित गोविन्द राव, विशाल जायसवाल सहित मण्डल के तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
खड्डा, कुशीनगर। शनिवार को कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने भैंसहा…
62 प्रार्थना पत्रों में मौके से 07 का मौके से निस्तारण खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…
कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…