News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: ब्लॉक प्रमुख बने गरीब परिवार का सहारा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 6, 2024  |  7:57 PM

213 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: ब्लॉक प्रमुख बने गरीब परिवार का सहारा WhatsApp
Responsive image
  • ब्लॉक प्रमुख ने आर्थिक मदद करने के साथ ही ब्रह्मभोज का पूरा खर्चा का लिया जिम्मा

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर के वार्ड 17 शास्त्री नगर निवासी सावित्री देवी (पूर्व केयर टेकर) पत्नी शिवशंकर की मौत की जानकारी प्राप्त होने पर शनिवार को पीड़िता के घर पहुंचकर 21 हजार रुपये नगदी आर्थिक मदद देने के साथ ही ब्रह्मभोज का पूरा खर्चा उठाने का जिम्मा लेकर स्थानीय क्षेत्र पंचायत प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने एक सराहनीय कार्य किया है।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

जानकारी मिली है कि पूर्व केयर टेकर सावित्री देवी की चार रोज पूर्व उसकी मौत हो गई। उसके परिवार की माली हालत अच्छी नहीं है। इसकी जानकारी होने पर रामकोला ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण शनिवार को उनके घर पहुंचे और इक्कीस हजार रूपये का आर्थिक सहयोग किये। साथ ही उन्होंने सावित्री देवी के ब्रह्मभोज का खर्च उठाने का जिम्मा लिया। ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा करने से बढ़कर कोई मानव धर्म व पूण्य नहीं है। गरीबों और पीड़ितों के लिए हर संभव यथाशक्ति मदद के लिए हमेशा तैयार रहता हूं।

उन्होंने बताया कि सावित्री देवी के पति शिव शंकर से ब्रह्मभोज में आने वाले खर्चों की लिस्ट मांगी गई है।इस दौरान एडीओ पंचायत मनोरंजन लाल श्रीवास्तव, प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार मौर्या, जिला प्रधान संघ उपाध्यक्ष राजेश राव, प्रधान घनश्याम कुशवाहा ,प्रधान रामअवध यादव , टीए जे0पी0 सिंह, बबलू सिंह, अगस्त यादव ,सुजीत आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking