रामकोला/कुशीनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय राजयोग प्रशिक्षण केंद्र रामकोला का वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया।यह राजयोग प्रशिक्षण केंद्र का 11वां।वार्षिकोत्सव था। इस मौके पर ब्रह्माकुमारीज भाई-बहनों ने विश्व शांति के लिए योग किया।
केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन ने कहा कि “परिस्थितियों का आना पार्ट ऑफ लाइफ है उन्हें पार कर जाना आर्ट ऑफ लाइफ है।यह आर्ट ऑफ लाइफ है राजयोग मेडिटेशन जो ब्रह्माकुमारीज के केंद्र पर 11 वर्षों से निशुल्क रूप से दिया जा रहा है। रामकोला के थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने कहा कि” राजयोग मेडिटेशन व्यक्ति के मन को शांत करता ही है साथ ही उसके शरीर को भी आराम पहुंचाता है।उन्होंने कहा कि राजयोग मेडिटेशन से एक अतिरिक्त ऊर्जा मन को प्राप्त होती है तथा वह एकाग्रता को बढ़ाता है।कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमार सूरज भाई ने किया।
इस मौके पर त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के एडिशनल जनरल मैनेजर प्रकाश झा , उप महाप्रबंधक गन्ना अजय कुमार बघेल, चीफ केमिस्ट विजय प्रताप सिंह,एडिशनल चीफ केमिस्ट सिद्धार्थ,रजनीश सक्सेना,गौरव प्रताप सिंह ,राजेंद्र श्रीवास्तव, आशीष कुमार सिंह, डॉक्टर शिवाजी राव,जगदीश चावला एवं ब्रह्माकुमारी प्रमिला बहन ,शारदा बहन ब्रह्माकुमार मुन्ना भाई, बैंकुठ शाही, शिवेंद्र शाही सहित ब्रह्माकुमारीज परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…
हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…
पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…