रामकोला/कुशीनगर। आपसी विवाद को लेकर अपनी सगी बहन के गले में दुपट्टा कसकर हत्या करने वाले भाई को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर ली।पुलिस ने यह कार्यवाही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 397/24 धारा 103/ 238 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त के गिरफ्तारी के अन्तर्गत की है।
जानकारी के लिए बताते चलूँ कि गत 9 सितम्बर को थाना क्षेत्र के ग्राम भठही खुर्द कठबरवा वार्ड नं0 13 थाना रामकोला जनपद कुशीनगर के एक युवती माधुरी कुशवाहा पुत्री सवरू कुशवाहा उम्र 16 वर्ष की लाश गांव के गन्ने के खेत में मिला था जिसके गले मे दुपट्टा लपेटा हुआ था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया था। मृतका के पिता के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 397/24 धारा 103/238 बीएनएस का अभियोग गोविन्द पुत्र सवरू कुशवाहा निवासी भठही खुर्द कठबरवा वार्ड नं0 13 थाना रामकोला जनपद कुशीनगर के विरूद्द पंजीकृत कराया गया था। जिसमें पुलिस द्वारा बाद विवेचनात्मक कार्यवाही के तहत अभियुक्त को अमवा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।
गिरफ्तारी के दौरान प्र0नि0 आनन्द कुमार गुप्ता, हे0का0 हिमान्शु सिंह, का0 ध्रुपचन्द रहे।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…