News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: अवैध खनन माफिया के खिलाफ खनन अधिकारी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 29, 2023  |  8:19 PM

64 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: अवैध खनन माफिया के खिलाफ खनन अधिकारी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज
  • अधिकारी ने होमगार्ड तथा ड्राइवर के साथ बालू माफिया व उसके साथियों पर मारपीट करने व सरकारी सम्पति की चोरी कर क्षति पहुंंचाने का लगाया आरोप

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़हरा लक्ष्मीपुर सिकटिया घाट पर शुक्रवार को भोर में दो-ढा़ई बजे के लगभग कुशीनगर के खान अधिकारी द्वारा अवैध रूप से निकासी एक टिपर बालू पकड़ी गई।इसकी भनक लगते ही अवैध खनन में संलिप्त माफिया अपने ड्राइवर के अलावा 6 अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंंचा और गाली- गुप्ता और मारपीट पर उतारू होकर धमकी देते हुए टिपर पर लोड किया गया अवैध बालू जबरन लेकर चला गया। ऐसा खनन अधिकारी का आरोप है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

कुशीनगर के खान अधिकारी अभिषेक सिंह ने रामकोला थाने में अवैध खनन में संलिप्त बालू माफिया तथा उसके ड्राइवर के अलावा आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के लिए लिखित तहरीर दिया है। खान अधिकारी का आरोप है कि शुक्रवार को भोर में सूत्रों के जरिये मुझे जानकारी मिली कि रामकोला थाना क्षेत्र के छोटी गण्डक नदी, बड़हरा लक्ष्मीपुर सिकटिया घाट से कुछ लोग अवैध रूप से बालू खनन एवं परिवहन कर रहे है। सूचना पाकर होमगार्ड के साथ रवाना हुआ, मौके पर पहुँचा तो डंप ट्रक (टिपर) पर अवैध बालू लदा पाया जो चलने को तैयार था। हम लोगों की मौजूदगी की जानकारी होते ही अवैध खनन में संलिप्त मंजित गुप्ता और उसका ड्राइवर के अलावा आधा दर्जन अज्ञात लोग मौके पर पहुँच गए तथा अवैध बालू लदी गाड़ी को रोकने के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगे। मेरे द्वारा मना पर गाली देने लगे। उन लोगों द्वारा मेरे गार्ड और मेरे ड्राइवर के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई और बेखौफ गाड़ी में लदे बालू को लेकर चले गए। बालू माफिया द्वारा सरकारी सम्पति की चोरी कर राजस्व की क्षति पहुंचाई गयी है।खान अधिकारी ने प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करने हेतु थाना में तहरीर दे दिया है।

खान अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि छापेमारी से पूर्व थाना के सीओजी नम्बर पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन हो नहीं सका। इस घटना के पूर्व भी दीवाली के आसपास इस अवैध खनन माफिया की गाड़ी पकड़ी गई थी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अवैध खनन एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही जारी है। उन्होंने बताया कि दबिश दी गई है लेकिन अभी सफलता हाथ नहीं लगी है।कार्यवाई जारी रहेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking