News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: नकली गुटखा बनाने वाले गिरफ्तार हुए तीन कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज,भेजे गए जेल

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 19, 2023  |  5:22 PM

183 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: नकली गुटखा बनाने वाले गिरफ्तार हुए तीन कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज,भेजे गए जेल WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पुलिस ने शनिवार को उपजिलाधिकारी कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव के नेतृत्व में चन्दरपुर गाँव में अवैध रूप से संचालित कमला पसंद ब्रांड का नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापामारी की।छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 215 पैकेट जर्दा केपी डबल ब्लैक, 182 अदद कमला पसन्द खाली पैकेट रेपर, 16 किग्रा एक बोरी मे तैयार शुदा गुटखा, 9 किग्रा सुपारी कटी व गुटखा बनाने के अवैध उपकरण सहित कुल लगभग 10 लाख रुपये की सामाग्री बरामद की। पुलिस ने मौके पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार की।रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार अवैध कारोबारियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी।

आपके लिए और..- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

जानकारी के लिए बताते चलें कि रामकोला पुलिस ने शनिवार की रात आठ बजे के लगभग चंदरपुर के लछिया दक्षिण टोले पर भानु प्रताप कुशवाहा के बंद निजी स्कूल में अवैध रूप से संचालित गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापे मारी की। छापेमारी के दौरान कमला पसंद कंपनी के नकली रैपर, पान मसाला, सुपारी व तैयार नकली गुटखा और उसे बनाने के उपकरण तथा डेढ़ बोरा ताजा बना गुटखा भी मिला। पुलिस सभी सामग्रियों को थाने लायी। पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र के चन्दरपुर बरवा छावनी निवासी सुरेश कुशवाहा पुत्र बसन्त कुशवाहा ,ग्राम कुसुम्हा टोला भगवानापुर निवासी रामनगीना कुशवाहा पुत्र रामजीत कुशवाहा तथा चन्दरपुर लक्षिया निवासी भानु प्रताप कुशवाहा पुत्र रामचन्दर कुशवाहा को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध रामकोला थाना में मुकदमा संख्या 460/23 धारा 419/420/467/468/471/473/786 भादवि व 63 कापी राईट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही में जुट गई हैं। गिरफ्तारी के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह,उप निरीक्षक कन्हैया लाल,उप निरीक्षक मृत्युजय सिंह हेड कांस्टेबल राजनाथ सिंह, लक्ष्मन सिंह कांस्टेबल वृजेश सिंह , शिवा सिंह, शुभेन्द्र उपाध्याय, शिवबदन यादव , हिमान्शु सिंह, जय हिन्द यादव रहें।

अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस नकली गुटखा को एक ब्रांडेड कम्पनी का नाम देकर बेचने एवं खरीदने वाले इस अवैध धंधे में अन्य कितने लोग शामिल रहे तथा यह धंधा कितने समय से निर्वाध गति से चल रहा था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking