रामकोला। थानांतर्गत स्थानीय नगर पंचायत के रामकोला- पडरौना मार्ग स्थित प्राचीन धर्मसमधा दुर्गा मंदिर में गुरुवार को सुबह 9 बजे के लगभग दर्शन करने पहुंची महिला से चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। भीड़़ का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया गया।
जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम- पिपरा बुजुर्ग टोला- सुथरौली निवासिनी प्रमिला सिंह पत्नी उमेश प्रताप सिंह नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा की दर्शन करने पहुंची थी। मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी, महिला मंदिर में पूजा कर रही थी। इसी दौरान भीड़़ का फायदा उठाकर किसी ने उनके गले से चेन निकाल ली। दर्शन के दौरान महिला का जब गले पर हाथ गया तो वह चिल्लाने लगीं , वहाँ तैनात पुलिस तत्काल महिला के पास पहुँची और जानकारी ली। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…