News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: वर्षों से उपेक्षित बाईपास मार्ग को सी0सी0 रोड कराने के लिए चेयरमैन ने अधिशासी अधिकारी को दिया आवश्यक निर्देश

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 11, 2024  |  7:33 PM

195 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: वर्षों से उपेक्षित बाईपास मार्ग को सी0सी0 रोड कराने के लिए चेयरमैन ने अधिशासी अधिकारी को दिया आवश्यक निर्देश

रामकोला/कुशीनगर । वर्षों से बदहाल एवं उपेक्षित रामकोला कस्बा के कसया रोड से पडरौना के लिए मुख्य बाईपास मार्ग (गन्ना विकास मार्ग) को सी. सी. रोड के निर्माण कार्य के लिए चेयरमैन सुनीता चौधरी ने अधिशासी अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

मुख्य बाईपास होने के बावजूद इस सड़क की लगभग 15 वर्षों से उपेक्षा की जा रही थी। अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी देते हुए बताया कि कसया रोड से काशीराम मिनी स्टेडियम होते हुए बंद खेतान चीनी के समीप बुनेला गुप्ता के घर तक गन्ना विकास की यह सड़क काफी जर्जर हो चुकी है, के सी0सी0 रोड निर्माण कार्य हेतु चेयरमैन द्वारा अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

आपको बताते चलूँ कि यह बाईपास मार्ग आवागमन के लिए काफी उपयोगी है। इस सड़क की दुर्दशा को दूर करने के लिए संबंधित वार्ड के जागरूक युवाओं ने रामकोला अधिशासी अधिकारी को एक सप्ताह पूर्व एक पत्रक भी सौपा था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking