News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: सड़क किनारे दरेशी में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 24, 2024  |  9:25 PM

190 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सड़क किनारे दरेशी में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मेहदीगंज- टेकुआटार मार्ग पर रामबर बुजुर्ग सिहुलिया मठिया गाँव के समीप  मार्ग के बगल दरेशी में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

मिली जानकारी के अनुसार थाना के ग्राम रामबर बुजुर्ग सिहुलिया मठिया (बाड़ी पार) निवासी धनपत पटेल पुत्र चन्नर पटेल उम्र लगभग 50 वर्ष शुक्रवार की शाम को घर से निकला। उनका शव मेहदीगंज- टेकुआटार मार्ग पर सिहुलिया मठिया गांव के समीप मार्ग के किनारे गड्ढे में औंधे मुंह पड़ा मिला। दरेशी में पानी लगा हुआ था, वहीं उसकी साइकिल भी गिरी हुई थी।

शनिवार की सुबह सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ पहुंचे और पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी मिली है कि वह नशा का आदी था और शुक्रवार को भी शराब पीया था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking