रामकोला/कुशीनगर। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को कृषि विभाग कुशीनगर द्वारा रामकोला विकास खंड परिसर में विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला व किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल रामकोला के अध्यक्ष ने कार्यक्रम का शुुभारम्भ किया।मुख्य अतिथि श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लाभ के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाए शुरू की गई है। कृषि विभाग किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। मेले में कृषि विशेषज्ञों ने खेती की उन्नत फसल के गुर बताये। किसानों को कृषि यंत्रों पर छूट और सोलर पंप की जानकारी भी दी गई।पशु चिकित्साधिकारी एस.के.सिंह ने पशुपालकों को पशुपालन से होने वाले लाभ और पशुओं को बीमारियों से बचाव व रखरखाव की विधिवत जानकारी दी।मेले में उद्यान विभाग, कृषि विभाग,आँगनबाड़ी सहित अनेक विभागों ने स्टाल लगाकर किसानों को डेमो दिया।
इस दौरान बीडीओ ऊषा पाल, नोडल अधिकारी,एडीओ एजी बृजेश कुमार तिवारी,एडीओ एसआर गिरजेश उपाध्याय ,नंदलाल खरवार पूर्व एडीओ एजी, एएआइ संजीत कुमार वर्मा तथा विश्वजीत गोविन्द राव, मनोहर गुप्ता, अमित गोविन्द राव, भानु प्रताप यादव, अनिरूद्ध शर्मा, मृत्युंजय पाण्डेय,दिनेश चन्द, रवीन्द्र प्रजापति, विशाल चंद, प्रेम शर्मा, आशीष मिश्रा, अमरजीत गोविन्द राव, विशाल जायसवाल , प्रदीप तथा कृषि विभाग केे नरेन्द्र मिश्रा, सुनील कुमार मौर्य एटीएम, मारकण्डे तिवारी,डा0संजय पटेल,अनिल कुमार शर्मा, सतीश कुुमार, कु0 भावना,जूही कुमारी सहित सैकड़ों किसान एवं आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उपस्थिति रही।
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…