News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: कृष्ण-सुदामा मिलन की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 6, 2022  |  4:56 PM

508 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: कृष्ण-सुदामा मिलन की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

रामकोला/कुशीनगर। कुसम्हां ग्राम के चकिया राठौर टोला अन्तर्गत माँ काली मंदिर परिसर में चल रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के आठवें दिन कथावाचक पं.प्रदीप सागर महराज जी ने कहा कि सुदामा से परमात्मा ने मित्रता का धर्म निभाया। राजा के मित्र राजा होते हैं रंक नहीं पर परमात्मा ने कहा कि मेरे भक्त जिसके पास प्रेम धन है वह निर्धन नहीं हो सकता।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

कृष्ण और सुदामा दो मित्र का मिलन ही नहीं जीव व ईश्वर तथा भक्त और भगवान का मिलन था। जिसे देखने वाले अचंभित रह गए थे।    कथा व्यास ने कहा कि कृष्ण व सुदामा जैसी मित्रता आज कहां हैै ? यही कारण है कि आज भी सच्ची मित्रता के लिए कृष्ण-सुदामा की मित्रता का उदाहरण दिया जाता है। सुदामा नाम सुनते ही द्वारिकाधीश नंगे पांव मित्र की अगवानी करने पहुंच गए। लोग समझ नहीं पाए कि आखिर सुदामा में क्या खासियत है कि भगवान खुद ही उनके स्वागत में दौड़ पड़े।श्रीकृष्ण ने स्वयं सिंहासन पर बैठाकर सुदामा के पांव पखारे। कृष्ण-सुदामा चरित्र प्रसंग पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे.

इस मौके पर पंडित शिवम मिश्रा,मुख्य पुजारी गोपाल राव, ओमप्रकाश राव, लालबाबूू राव, लालसाहब राव,सरोज देवी, संतोष राव,फूल सुन्दरी देेेेवी,आयुष राव ,नवल किशोर सिंह,लालबहादुर राव, सरिता देवी,संजय सिंह,श्याम जी सिंंह,शौर्य राव ,स्वाती राव,श्रुुति सिंह,हैप्पी राव,राजन राव,अमन राव ,विशाल राठौर ,हरिकेश राव,सर्वेेेश राव,दीनानाथ राव, रवि सिंह, अभिषेक सिंह,राज राव, अमित राव,नवीन सिंह, संजय गोंड,भूपेन्द्र सिंह,हरेन्द्र सिंह ,वीरेन्द्र राव,सुमित राव, जयगोविन्द ,रमायन, जंगबहादुर यादव,ज्ञानचन्द्र ,बलराम प्रसाद हरि प्रसाद,इन्द्रजीत सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking