News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग पर श्रद्धालुओं ने बरसाये फूल

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 22, 2022  |  6:52 PM

675 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग पर श्रद्धालुओं ने बरसाये फूल

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला ब्लाक क्षेत्र के कुसम्हां गाँँव के कोट माता मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन कथा व्यास आचार्य सुधीर जी महाराज ने श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह की संगीतमयी कथा सुनाई और कलाकारों ने बहुत ही मनमोहक झांकी निकाली।इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प की वर्षा की और मंगल गीत गाकर समूचे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

आज की हॉट खबर- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पटहेरवा...

   कथा व्यास ने कहा कि रुक्मणी विदर्भ देश के राजा विष्णु की पुत्री और साक्षात लक्ष्मी की अवतार थी। रुक्मणी ने जब देव ऋषि नारद के मुख से श्रीकृष्ण के रूप और गुणों की प्रशंसा सुनी तो उन्होंने मन ही मन श्रीकृष्ण से विवाह का निश्चय किया।रुक्मणी का बड़ा भाई रुक्मी श्रीकृष्ण से शत्रुता रखता था और अपनी बहन का विवाह राजा दमघोष के पुत्र शिशुपाल से करना चाहता था। रुक्मणी को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने एक ब्राह्मण को संदेश वाहक के रूप में  श्रीकृष्ण के पास भेजा और अपना परिचय संदेश भिजवाया। तब श्रीकृष्ण ने शिशुपाल और उसके मित्र राजाओं को युद्ध में परास्त करके रुकमणी को द्वारिकापुरी लेकर आए। इसी बीच उनका मार्ग रुक्मी ने रोक लिया और श्रीकृष्ण को युद्ध के लिए ललकारा तब युद्ध में श्रीकृष्ण और बलराम ने रुक्मी को पराजित किया। श्रीकृष्ण ने द्वारिका में अपने सगे-संबंधियों के समक्ष रुक्मणी से विवाह किया। इस मौके पर पंडित हेमंत त्रिपाठी,रामू दीक्षित, राम बाबू अवस्थी, विकास शुक्ल, पिन्टू,अजीत एवं अमरजीत मिश्रा ने अपने भजनों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। श्रीकृष्ण भक्त झूमने लगे।

भीम खरवार,लालबहादुर, रामभवन,आदित्य सिंह समेत भारी तादाद में श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया और झांकी का आनंद लिया। 

संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जिले की पटहेरवा पुलिस को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता…

सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश
सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश

कुशीनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और शासन की गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न…

‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking