News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: दो सगे भाइयों में हुआ विवाद, एक भाई ने अवैध असलहे से की आत्महत्या

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 12, 2023  |  6:28 PM

80 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: दो सगे भाइयों में हुआ विवाद, एक भाई ने अवैध असलहे से की आत्महत्या

रामकोला/कुशीनगर । दो सगे भाइयों के आपसी विवाद में एक भाई ने अवैध पिस्तौल से स्वयं को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। घटना की जानकारी होने पर एडिशनल एसपी रितेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी हासिल की।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

घटना रामकोला थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 तिलक नगर(पकड़ी बंतीर उर्फ सौनहा) की है। वार्ड निवासी राना अखिलेश पुत्र रामाकांत प्रसाद उम्र 30 वर्ष की भाभी मंगलवार को डेढ़ बजे के करीब छत पर कपड़े धुल रही थी, के दौरान राना अखिलेश छत पर पहुंचा और पानी गिराने को लेकर अपने भाभी से विवाद कर लिया। दोनों के बीच जमकर गाली- गलौज हुई ।विवाद बढ़ता देख अखिलेश की भाभी ने मोबाइल से कॉल कर अपने पति सचिंद्र को बुला लिया । सचिंद्र के घर पहुंचते ही राना अखिलेश और उनके बीच दरवाजे पर ही गाली- गलौज और हाथा पाई होने लगा। राणा अखिलेश उत्तेजित होकर छत पर चला गया और अवैध पिस्तौल से गोली मार कर आत्म हत्या कर लिया । गोली की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी छत की तरफ दौड़े। परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिये। पुलिस ने अवैध पिस्तौल को भी अपने कब्जे में ले लिया ।

मृतक की जेब से तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। ग्रामीणों के अनुसार मृतक अपने को गोली मारने से पहले दो हवाई फायरिंग भी किया। अवैध पिस्तौल को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी। घटना की जानकारी होने पर एडिशनल एसपी रितेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच कर तहकीकात शुरू कर दिये और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिये।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking