News Addaa WhatsApp Group

जिलाधिकारी ने किया रामकोला सीएचसी की औचक निरीक्षण, वेक्सिनेशन का लिये जायजा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 3, 2021  |  4:15 PM

853 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जिलाधिकारी ने किया रामकोला सीएचसी की औचक निरीक्षण, वेक्सिनेशन का लिये जायजा

रामकोला/कुशीनगर | कुशीनगर के जिलाधिकारी एस0 राज0 लिंगम ने गुरुवार को रामकोला सीएचसी का औचक निरीक्षण किया।डीएम साहब ने 18-44 वर्ष के लोगो के कोविड- 19 का वैक्सीनेशन का भी जायजा लिया। इस दौरान रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध, कप्तानगंज के उपजिलाधिकारी देश दीपक सिंह भी साथ मौजूद रहे।डीएम साहब के निरीक्षण के दरम्यान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला मेंं सब कुछ ठीक-ठाक रहा।सीएचसी में नवजात शिशुओं की समस्याओं को देेेखते हुए सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 ए0पी0 गुप्ता ने बिना मौका गवाये निरीक्षण कर्ताओं से रामकोला में स्पेशल न्यूू बर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) एवं पेेेडियाट्रिक इन्टेन्सिव केयर यूूूनिट (पीकू) को जरूरी बताते हुए निर्माण कराने की मांग की।इस दौरान दो दिन पूर्व स्थानीय विधायक द्वारा सीएचसी परिसर अन्तर्गत मीटिंग हॉल बनवाने की गई घोषणा की भी चर्चा की गई। सामुदायिक शौचालय बनवाने की भी मांग की गई।नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह ने बताया कि 15 वेें वित्त योजनान्तर्गत सामुुुदायिक शौचालय बनवाने की स्वीकृति मिल गयी है ,जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।इस दौरान वरिष्ठ डॉक्टर रजनीश कुमार श्रीवास्तव , डॉ0 शेष कुमार विश्वकर्मा , डॉ राहुल त्रिपाठी ,ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर आलोक मिश्रा ,ब्लाक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर विनय कुमार सिंह, चीफ फार्मासिस्ट एस0 के0 चौधरी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केे तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे ।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : पॉक्सो व दुष्कर्म केस का फरार अंतर प्रांतीय...

संबंधित खबरें
जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 लागू
जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 लागू

धारा 163 तत्काल प्रभाव से 27 जून तक रहेगा लागू कुशीनगर । आगामी त्योहारों,…

तमकुहीराज : पॉक्सो व दुष्कर्म केस का फरार अंतर प्रांतीय आरोपी को दबोचा
तमकुहीराज : पॉक्सो व दुष्कर्म केस का फरार अंतर प्रांतीय आरोपी को दबोचा

कुशीनगर। अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए थाना तमकुहीराज पुलिस ने एक बार…

मिशन शक्ति को लेकर पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति को लेकर पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक

कुशीनगर :- क्षेत्र के पकड़ी ग्राम सभा में अहिरौली बाजार की पुलिस द्वारा मिशन…

नेशनल हाईवे पर दौड़ती लग्जरी बस बनी आग का गोला, बड़ा हादसा टला
नेशनल हाईवे पर दौड़ती लग्जरी बस बनी आग का गोला, बड़ा हादसा टला

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking