News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: डीएम व एसपी ने जनता दर्शन में फरियादियों की सुनी समस्याएं, समाधान का दिया निर्देश 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 18, 2023  |  7:03 PM

598 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: डीएम व एसपी ने जनता दर्शन में फरियादियों की सुनी समस्याएं, समाधान का दिया निर्देश 

रामकोला/कुशीनगर। कुशीनगर के जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस कप्तान धवल जायसवाल ने बुधवार को रामकोला थानेे पर आयोजित जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा एक दर्जन से अधिक समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

करने के साथ ही शेष को राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम बनाकर निश्चित समयावधि के अन्दर निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया।डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता लें तथा आवश्यक कार्रवाई करें।

रामकोला थाने पर आयोजित जनता दर्शन में अधिकारियों के समक्ष कुल 25 प्रकरण आये। डीएम तथा पुलिस कप्तान ने चन्दरपुर गांव में पक्की पैमाइश के दौरान लगे पत्थर को उखाड़ने के मामले में एफआइ आर दर्ज करने को निर्देश दिया तथा लालाछपरा के फेकू अंसारी के रास्ते की विवाद,रामबर के विष्णु विश्वकर्मा व बच्चे लाल चौहान के जमीनी विवाद सहित एक दर्जन मामले को तत्काल मौके पर ही निस्तारण कर दिया।शेष मामले को अतिशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव, थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह, एस.एस.आइ श्रीप्रकाश राय,एस आइ कस्तूरी सिंह,हेड का0 प्रदीप सिंह,का0 शिवा सिंह, संजीव यादव, कानूनगो कसया रविन्द्र राय,प्रभारी कानूनगो सुरेश शर्मा, लेखपाल संगम प्रसाद, लेखपाल राहुल सिंह,अजय राव, ओमप्रकाश पाण्डेय, सुधीर गुप्ता, नीतू,संजू ,सुनीता आदि राजस्व कर्मी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking