रामकोला/कुशीनगर । थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामकोला कस्बा के काशीराम शहरी आवास के समीप दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में दोनों मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सीएचसी रामकोला पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को स्थानीय नगर क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला- पडरौना मार्ग पर काशीराम शहरी आवास के समीप देर शाम पौने सात बजे के लगभग दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल के टक्कर में बाइक सवार लक्की रौनियार (18 वर्ष) पुत्र बैजनाथ रौनियार निवासी काशीराम आवास, दुलारे (22 वर्ष) पुत्र दीनानाथ गोंड मथुरा नगर तथा उपेन्द्र (25 वर्ष) पुत्र रामसनेही मथुरा नगर गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को थाने ले गयी।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…