रामकोला/कुशीनगर। क्षय रोगियों को बेहतर इलाज के साथ पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने के लिए टी.बी.मुक्त भारत अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर के दिशा निर्देश पर शनिवार को सीएचसी रामकोला में क्षय रोगियों को गोद लिए जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।क्षय रोगियों को गोद लेकर चना, गुड़, मूंगफली के दाने, भूजा एवं प्रोटीन पाउडर वितरित किया गया।
सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी: डॉ शेष कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं योगी सरकार ने निक्षय मित्र के जरिये भारत को 2025 तक टीवी मुक्त करने का संकल्प लिया है।डा0 विश्वकर्मा ने इस संकल्प को साकार करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के साथ- साथ जन प्रतिनिधियों को भी दृढ़ प्रतिज्ञा के साथ समस्त टीवी के मरीजों को गोद लेने तथा देख रेख करने का आवाहन किया है। उन्होंने कहा कि इससे टीबी मरीजों को संरक्षण प्राप्त होगा और उनके पोषण तथा उपचार में सहायता मिलेगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने गोद लिए गए मरीजों की साप्ताहिक समीक्षा के लिये लिखित रूप में टीम गठित की तथा किसी प्रकार की लापरवाही होने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण भी किया।उन्होंने इसे पुनीत कार्य बताया और कहा कि यह पुनीत कार्य सरकार की मंशा के अनुरूप होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु डॉ रजनीश श्रीवास्तव डॉ ए0 पी0 गुप्ता, डॉक्टर ए0 के0 गुप्ता,डॉ सुनील प्रजापति, बीसीपीएम सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे। एसटीएस राम प्रकाश ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
खड्डा, कुशीनगर। शनिवार को कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने भैंसहा…
62 प्रार्थना पत्रों में मौके से 07 का मौके से निस्तारण खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…
कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…