रामकोला/कुशीनगर। थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामकोला- पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग 730 स्थित प्राचीन धर्म समधा देवी का दान पात्र बुधवार को मंदिर के रिसीवर नायब तहसीलदार कप्तानगंज जितेंद्र सिंह व मंदिर से जुड़े समिति के लोगों के अलावा पुलिसकर्मियों के समक्ष खोला गया। दान पात्र में 2 लाख 19 हजार का नोट तथा 83000 रुपये का सिक्का निकला। दान पात्र से निकला कुल तीन लाख दो हजार रुपया एसबीआई बैंक में जमा कराया गया।
इस मंदिर के दान पात्र सहित देख-रेख की पूरी जिम्मेदारी नायब तहसीलदार कप्तानगंज जितेंद्र सिंह के अलावा समिति से जुड़े सदस्यों की है। एक वर्ष से मंदिर का दान पात्र नहीं खुला था। बुधवार को नायब तहसीलदार श्री सिंह मंदिर पहुंचे तथा अपने समक्ष दान पात्र का ताला खुलवाये।इस दौरान श्री सिंह के अलावा , राकेश लाल श्रीवास्तव ,लेखपाल सुरेंद्र प्रजापति, उमेश शाही, राकेश तिवारी, प्रदीप, नीतू, अक्षैयबर सिंह,विनोद पांडेय, उदय प्रताप के अलावा समित से जुड़े राहुल गोविंद राव, मंदिर के पुजारी लालमन तिवारी मौजूद रहे। दान पात्र में दो लाख उन्नीस हजार का नोट तथा तिरासी हजार का सिक्का निकला जिसे बैंक में जमा करवा दिया गया।
इस संबंध में मंदिर के रिसीवर नायब तहसीलदार कप्तानगंज जितेंद्र सिंह ने कहा कि जो चढ़ावा के रुपये दान पत्र में जमा होते हैं उसे मंदिर के निर्माण में खर्च किया जायेगा।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…