News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: ड्रेन की सफाई शुरू होने पर हियुवा के जिला महामंत्री ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति ज्ञापित किया आभार

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 13, 2022  |  7:40 PM

741 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: ड्रेन की सफाई शुरू होने पर हियुवा के जिला महामंत्री ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति ज्ञापित किया आभार

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक के पूर्वी क्षेत्र के गन्ना किसानों की एक विकट समस्या ड्रेन की सफाई कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को जैसे ही जेसीबी से शुभारंभ हुआ।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री व पूर्व जिपंस फूलबदन कुशवाहा मौके पर पहुंचे और खुशी का इजहार करते हुए उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय सीएम योगी आदित्यनाथ महाराज जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की यह एक विकट समस्या थी। जिसके वजह से विगत कई वर्षों से जलजमाव के कारण फसलों की बर्बादी रुकने का नाम नहीं ले रही थी। उन्होंने जानकारी दी कि विगत वर्ष गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर एक पत्रक सौंपा था। पत्रक के माध्यम से कौवासार, मंगलपुर ड्रेन व सोमलताल की सफाई कराना गन्ना किसानों के हित में अति आवश्यक बताया था। उन्होंने बताया कि महाराज जी ने सफाई हेतु बाढ़ खण्ड को निर्देशित किया था। जिसके क्रम में कौवासार ड्रेन की सफाई शुरू हो गई है। हेड से टेल तक ड्रेन की सफाई हो जाने से गन्ना किसानों की समस्या समाप्त हो जाएगी और फसलों की बर्बादी रुकेगी तथा पैदावार बढ़ने से उनकी आय दुगुनी हो जायेगी।ड्रेन की सफाई के शुभारंभ के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नियाज अहमद, जितेंद्र राय, पहलाद यादव, प्रिंस शर्मा, किशन मद्धेशिया आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking