News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: गैर समुदाय के युवकों पर बोलेरो से युवती को अगवा करने का पिता ने लगाया आरोप

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 15, 2023  |  8:14 PM

165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: गैर समुदाय के युवकों पर बोलेरो से युवती को अगवा करने का पिता ने लगाया आरोप WhatsApp
Responsive image
  • मेरी बेटी का धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं- पिता

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र में एक युवती को गांव के ही आधा दर्जन लोगों द्वारा जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लड़की के पिता ने लगाया है।घटना के संबंध में पीड़ित पिता ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने और अपने पुत्री को तलाशने का अनुरोध किया है।

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

थाने में दिये तहरीर के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को भोर में चार बजे के लगभग मेरी 20 वर्षीय पुत्री अपनी माँ के साथ शौच करने गयी, के दौरान एक बोलेरो से आधा दर्जन लोग आये और उसका मुंंह दबाकर बेटी को जबरन उठा कर बोलेरो में बैठा लिए और निकल गए। पत्नी द्वारा शोर मचाने पर गाँव के तमाम लोग मौके पर पहुँचें, उसके पूर्व ही वे लोग भाग चुके थे। मेरी पत्नी बतायी कि बोलेरो में आये सभी लोगों को पहचान ली हूँ, सभी लोग अपने ही गाँव के निवासी है। पीड़ित पिता का उन लोगों के खिलाफ यह भी आरोप लगाया है कि वे लोग मेरी बेटी का धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं।इसके पूर्व उन लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करते हुए मेरी बेटी को तलाशने की कृपा करें। इस घटना से गाँव में आक्रोश का माहौल है।स्थानीय पुलिस संबंधित गाँव में दौरा शुरू कर दी है।थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि जांच जारी है। इस घटना के बावत तीन आरोपियों को उठाया गया है, पूछताछ शुरू है, संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेंगे।

आपको बताते चलू कि लड़की का बड़ा भाई भारतीय सैनिक के रूप में सिक्किम में बार्डर पर तैनात है, इसके बावजूद एक समुदाय विशेष के युवकों द्वारा बेखौफ होकर इस प्रकार का दुसाहस किया गया है, का आरोप लगाया गया है।अब जांच के उपरान्त ही मामला उजागर होगा। संबंधित गाँव एक सामुदाय विशेष बाहुल्य आबादी वाला गाँव है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking