रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर माफ़ी गांव में गत 10 अप्रैल को किसी बात को लेकर नाराज होकर घर से चुपके से निकले पांच लोगों को लक्ष्मीगंज चौकी इंचार्ज ने अपनी सक्रियता के जरिये चार दिन के अंदर मुंबई से वापस बुला कर परिजनों को सौप दिया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरपुर माफ़ी नौका टोला में बीते बुधवार को घर से आपसी विवाद के चलते गुस्सा होकर एक साथ पांच लोग खुशबू गुप्ता पत्नी संतोष गुप्ता उम्र 33 वर्ष, विजय पुत्र संतोष गुप्ता उम्र 4 वर्ष, कृति पुत्री संतोष गुप्ता उम्र 2 वर्ष, आंसू पुत्री सुग्रीव उम्र 16 वर्ष, अनामिका पुत्री गोविंद उम्र 16 वर्ष चुपके से फरार हो गये। परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद लक्ष्मीगंज चौकी इंचार्ज शिवम द्विवेदी को तहरीर दी।
तहरीर मिलने के बाद एस0 आई0 शिवम द्विवेदी ने मोबाईल लोकेशन के माध्यम से मध्य प्रदेश, गुजरात, और मुंबई के जीआरपी से सम्पर्क कर मुंबई से पांचो को लक्ष्मीगंज चौकी पर लाकर परिजनों को सुपुर्द किया। पांचों सदस्यों के लौट कर आने के बाद परिवार में रौनक लौट आयी है।
हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं सड़क…
कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…
सुकरौली (कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के शुक्रवार को…