News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: आग लगी में पांच रिहायशी घर सहित एक बकरी भी जली, लाखों रूपये की हुई क्षति

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 7, 2022  |  8:33 PM

964 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: आग लगी में पांच रिहायशी घर सहित एक बकरी भी जली, लाखों रूपये की हुई क्षति WhatsApp
Responsive image
  • बिटिया की शादी तय किए बुद्धिराम की चिंता बढ़ी

रामकोला/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच रिहायशी झोपड़ी सहित घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।आग लगी में एक बकरी भी जल गयी।ग्रामीणों ने अपने अथक प्रयास के बदौलत गांव के अन्य घर को आग की चपेट में आने से पूर्व आग को बुझा दिया।एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम खोटही के धोबिया टोला में बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग ने पांच लोगों की रिहायशी झोपडियां जला कर राख कर दी।गांव में आग को फैलने से बचाने के लिए दो झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई ।जिससे किसी तरह आग पर काबू मिला।बुधवार को देर रात में विक्रम के रिहायशी झोपड़ी से अचानक आग की लपटें निकली और देखते ही देखते अगल -बगल की चार घरों दलगीर चौहान, पितांबर, बुद्धि राम और सुदर्शन के रिहायशी झोपड़ी को चपेट में ले ली और रिहायशी झोपड़ी सहित उसमें रखा अथक प्रयास के बाद भी आग ने अनाज, जेवर,कपड़ा व नगदी जलकर राख हो गया। बुद्धि राम की बेटी यशोदा की शादी आगामी 8 मई को तय हुई हैं।उसकी माँ गीता ने बताया कि यशोदा की शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थी लेकिन आग से घर मे रखा नगदी सहित सारा सामान जलकर राख हो गया है। घर में एक बकरी भी जल गई।स्थानीय लोगों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी एक घंटे बाद पहुंची। सूचना मिलने पर गुरूवार को रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड , तहसीलदार कप्तानगंज नरेंद्र राम,लेखपाल मुकुट विहारी मौके पर पहुंचे और सरकारी सहायता दिलाने के लिए नुकसान का रिपोर्ट तैयार किये। प्रधान रामदेव प्रसाद , बैजनाथ साहनी, पूर्व प्रधान रामहरख यादव ,सूरजलाल ने अग्नि पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी।इस दौरान जिपंस धीरज मौर्य भी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking