News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: रेलवे से संबंधित आमजन की ज्वलंत समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक ने सौंपा ज्ञापन 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 11, 2022  |  6:03 PM

573 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: रेलवे से संबंधित आमजन की ज्वलंत समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक ने सौंपा ज्ञापन 

रामकोला/कुशीनगर। रेलवे स्टेशन रामकोला से संबंधित आमजन की ज्वलंत समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने बुधवार को महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन भाजपा की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन अधीक्षक, रामकोला मनोज कुमार को सौपा।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

 पूर्व विधायक ने ज्ञापन के माध्यम से रेलवे महाप्रबंधक को अवगत कराया है कि आठ माह पूर्व 5जनवरी 2022 को गोरखपुर में रेलवे बोर्ड की बैठक में मेरे द्वारा लिखित रूप से जनहित की समस्याओं के समाधान हेतु पत्रक दिया गया था।जिसका अपने कार्यालय के पत्रांक संख्या डब्लयू/562 कम्प्लेन/पीटी/बीएसबी/डब्ल्यू-7 दिनांक 24/02/22 का अवलोकन कर सकते है।जिसका समाधान अभी तक नही हुआ जिसकी वजह से रामकोला कस्बा व गांवो की जनता में काफी जनआक्रोश देखने को मिल रहा है।आपको जानकारी के लिए अवगत करा दूं कि रामकोला पूर्वोत्तर रेलवे का बहुत पुराना स्टेशन व नगर पंचायत है।इसके साथ ही यहाँ दो चीनी मिल स्थापित थी लेकिन वर्तमान में एक चल रही है और सनातन विश्व दर्शन मंदिर भी है।यहा हमेशा दर्शनार्थियों का तांता लगा रहता है।किन्तु रेलवे विभाग से उपेक्षित और  सुविधाओं अभाव है।

 पूर्व विधायक ने ज्ञापन के माध्यम से महाप्रबंधक महोदय से माँग किया है कि छपरा कचहरी से गोमती नगर तक चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन सं0 15113 को वापसी के दौरान रामकोला में पुनः ठहराव कराया जाय तथा बुकिंग क्लर्क नियुक्त किया जाय, कम्प्यूटरीकृत आरक्षण खिड़की रामकोला में खोला जाय,गोरखपुर जंक्शन से थावे छपरा ( सिवान) तक अप डाउन एक जोड़ी एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन का संचालन कराया जाय, रामकोला रेलवे स्टेशन के पूर्वी व पश्चिमी रेलवे ढ़ाला की सड़क को ऊँचा कर पिच कराया जाय तथा रेलवे स्टेशन का सुन्दरीकरण कराते हुए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराया जाय।पूर्व विधायक ने चेतावनी दिया है कि उक्त मांगों को 25अगस्त तक पूर्ण नहीं किया गया तो 26अगस्त 2022को भाजपा द्वारा स्थानीय जागरूक लोगों के साथ रेलवे स्टेशन के समीप धरना/प्रदर्शन करने पर बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की ही होगी। ज्ञापन देते समय पूर्व विधायक/सदस्य, क्षेत्रीय रेल उपयोग कर्ता प्रामर्शदात्री समिति,पूर्वोत्तर रेलवे,गोरखपुर दीपलाल भारती के साथ भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष रविंद्र प्रजापति,मृत्युन्जय  सिंह, अनिरुद्ध कुशवाहा, संजय यादव, उमाशंकर कन्नौजिया, राजेश कुशवाहा, सुशील गोविन्द राव,अमरजीत गोविन्द राव, तीर्थराज प्रसाद, कुर्बान अली,रामअवध सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking