News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 23, 2022  |  7:49 PM

804 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह WhatsApp
Responsive image
  • लाभकारी खेती व स्वावलम्बी गाँव के साथ प्रत्येक हाथ को काम से ही भारत बनेगा विश्वशक्ति – मदन गोविन्द राव 

रामकोला/कुशीनगर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न व किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर रामकोला नगर के कसया तिराहे पर किसान दिवस समारोह आयोजित हुआ। जयंती समारोह का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री के तस्वीर पर माल्यार्पण व नमन कर किया गया। 

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के आवाज थे। वे अपने जीवनकाल में हमेशा किसानों के हित में कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या को वे अपनी समस्या समझते थे। इसी कारण उनकी जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाते हैं। श्री राव ने कहा कि भारत की आत्मा गाँवों में बस्ती है तथा सदियों से कृषि एवं ऋषि संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन किसानों ने ही किया है। श्री राव ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि चीनी मिलों में हो रही घटतौली को रोकने और पिछले वर्षों में अतिवृष्टि से तबाह किसानों की कोई प्रभावी मदद कर पाने में वह नाकाम रहा। उन्होंने कहा कि सप्लाई टिकट आपूर्ति एवं सट्टा नीति दोषपूर्ण होने के कारण रामकोला सहित जनपद का गन्ना किसान परेशान हैं।

पूर्व विधायक डॉ0 पूर्णमासी देहाती ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि चौधरी साहब भारतीय राजनीति में किसान शक्ति को एहसास कराकर एक नई दिशा देने का कार्य किया था जो आज देश में किसानों की मजबूत ताकत दिखाई पड़ रही है।समारोह की अध्यक्षता वृद्ध किसान भोला राय व संचालन दिनेश यादव ने की।समारोह को पूर्व चेयरमैन महेंद्र प्रसाद गोंड,प्रेमचंद मद्देशिया,नागेश्वर पाण्डेय ,रामकुमार मद्देशिया,अनिरुद्ध खरवार, कर्मवीर गोविन्द राव,व्यापार मंडल अध्यक्ष बुनेला गुप्ता,डा. एल टी यादव,रामू जायसवाल,विश्वजीत गोविन्द राव,कमल कोहली,काशीनरेश सिंह,हरि यादव, जोगी प्रसाद ,आनंद सिंह,उमेश तिवारी,संतोष जायसवाल ने सम्बोधित किया।

वक्ताओं ने प्रत्येक किसान परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा व्यवसाय, फसलों पर न्यूनतम मुनाफे की गारंटी,एक प्रतिशत  ब्याज दर पर कर्ज तथा प्रत्येक जिले में एक कृषि कालेज,ब्लाक स्तर पर स्टोरेज न्याय पंचायत स्तर पर मिनी कोल्ड चेन बनाने की भी माँग किया तथा लघु मध्यम एवं सूक्ष्म तथा ग्रामीण उद्योगों के विस्तार पर बल दिया। इस दौरान अगस्त डा0 ए0 यस0 मिश्रा, गोविन्द राव, दिनेश यादव,ध्रुव नारायण शर्मा ,अमावस गोंड,हरिशंकर तिवारी,लक्की श्रीवास्तव,शम्भू जायसवाल,भान पटेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking