रामकोला/कुशीनगर। रामकोला बाजार में शुक्रवार को स्थानीय कस्बा निवासी एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 21 माँ काली नगर निवासी प्रमोद यादव पोलदारी कर अपना तथा घर का जीविका चलाता था।शुक्रवार को स्थानीय बाजार में काली मंदिर के पीछे उसकी लाश मिली। लोगों ने बताया कि छत से गिरने की वजह से उसकी मौत हो गई है।मौके पर एस . आइ.मिथिलेश प्रजापति पहुँचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये।प्रमोद यादव गूंगा था, इशारे से बात कहता और समझता था। परिवार में मातम पसरा हुआ है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…