News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: ब्लाक प्रमुख पद के चार पर्चो की हुई बिक्री

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 7, 2021  |  8:34 PM

1,350 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: ब्लाक प्रमुख पद के चार पर्चो की हुई बिक्री

रामकोला/कुशीनगर | क्षेत्र पंचायत कार्यालय रामकोला में बुधवार को प्रमुख पद के चार पर्चो की खरीदारी की गई, जिसमें भाजपा की तरफ से घोषित प्रत्याशी आशुतोष गोविन्द राव दो पर्चा तथा सपा की तरफ से दिग्विजय सिंह ने दो सेट में पर्चे खरीदे। 11 बजे से तीन बजे तक पर्चो की बिक्री की गई।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी आशुतोष गोविन्द राव ने समर्थकों के साथ दो पर्चे खरीदे, जबकि दिग्विजय सिंह  ने भी दो सेट में पर्चा खरीदा। दिग्विजय सिंह लक्ष्मण सपा सरकार में मंंत्री रहे राधेश्याम सिंह के पुत्र है तथा आशुतोष गोविन्द राव भूतपूर्व ब्लाक प्रमुख रहे स्वर्गीय ध्रुव नारायण गोविन्द राव के पुत्र है।चुनाव की सरगर्मियां एक महीने पूर्व से ही चल रही है लेकिन तिथि घोषित होते ही चुनाव की सरगर्मी और तेज हो गई है। ब्लाक प्रमुख के प्रत्याशी बीडीसी को अपने-अपने पाले में लाने के लिए जोड़-तोड़ में लगे हैं। खंड विकास कार्यालय में सुबह 11 बजे से तीन बजे तक पर्चो की बिक्री की गई। आठ जुलाई को तीन बजे तक पर्चे की दाखिला  होगी। उसके बाद जांच और 9 जुलाई को नाम वापसी होगी। 10 जुलाई को 11 बजे से तीन बजे तक मतदान और उसके बाद मतगणना होगी। 

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking