News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: दुबारा सांसद बनाने हेतु अभूतपूर्व योगदान के लिए विधानसभा की जनता के लिए सदैव ऋणी रहूंगा, कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 13, 2024  |  7:20 PM

168 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: दुबारा सांसद बनाने हेतु अभूतपूर्व योगदान के लिए विधानसभा की जनता के लिए सदैव ऋणी रहूंगा, कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर । शनिवार को रामकोला के सामुदायिक भवन में आयोजित मतदाता व कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि यह मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद है कि मैं दोबारा कुशीनगर का सांसद बना।

उन्होंने कहा कि रामकोला विधान सभा के इस अभुतपूर्व योगदान के लिए हमेशा आप सभी का ऋणी रहूंगा।आप सभी इसके लिए धन्यवाद के पात्र है।लोकसभा चुनाव के प्रारंभ में ही मैंने कहा था कि यह आम चुनाव नही है। आप के परिश्रम और लगन से ही यह विजय मुझे मिली। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के दुष्प्रचार के कारण ही जो आज तक हिंदुत्व के प्रहरी थे उनको गुमराह किया गया और राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले के पक्ष में खड़ा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि 2019 की तुलना में 2024 की विजय बड़ी है। यह जीत हमे सिख देती है कि हमें 2027 की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। हमारी पार्टी और नेतृत्व पर आज भी जनता का भरोसा है। माननीय सांसद विजय कुमार दूबे ने रामकोला विधान सभा के पांचो मण्डल अध्यक्षों अनूप कुमार श्रीवास्तव, आनंद मिश्रा, राजेश गुप्ता, अदालत प्रसाद आर्या, राम देव कुशवाहा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्षगणों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड , पूर्व विधायक शंभू चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश उपाध्याय, बैकुंठ शाही, राधेश्याम दीक्षित, आशुतोष गोविन्द राव उर्फ गोलू बाबू,नथुनी कुशवाहा,रविंद्र प्रजापति, राजेश मिश्रा ,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,संतोष खरवार, अमित गोविंद राव, दिनेश चन्द, प्रतीक श्रीवास्तव, विशाल चंद, दिनेश गोंड, राजेन्द्र राव, राज कुमार चौबे, अमित दुबे, प्रेम तिवारी, मनोज गोविंद राव, नीरव गोविन्द राव,इंद्रजीत खरवार, अरुण सिंह, मृत्युंजय पांडेय, शैलेश सिंह, अखिलेश पाठक, जनार्दन खरवार, संदीप भारती, सिमला खरवार, विनीता देवी, दिलीप वैश्य,प्रदीप मद्धेशिया, शेष नाथ गोंड, संजय गोविंद राव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking