News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: भरकुड़वा चौराहा गढ्ढामुक्त नही हुआ तो होगा आंदोलन-बलराम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 4, 2022  |  7:38 PM

377 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: भरकुड़वा चौराहा गढ्ढामुक्त नही हुआ तो होगा आंदोलन-बलराम
  • टेकुआटार – रगङ्गंज मार्ग पर राहगीरों का राह चलना दूभर।
  • एक सप्ताह में गढ्ढा मुक्त नही हुआ भड़कुड़वा तो होगा आंदोलन

कुशीनगर। रामकोला ब्लॉक अंतर्गत टेकुअटार-रगङ्गंज मार्ग पर भड़कुड़वा चौराहा गड्ढे में तब्दील हो गया है।यहां स्कूली बच्चे व दर्जनों गांवों के ग्रामीणो की मांग पर प्रतिनिधि सदस्य जिला पंचायत बलराम राव गढ्ढा मुक्त करने के लिए प्रांतीय खण्ड के अधिकारियों को लिखित शिकायत पर जेई मौके पर पहुंच कर विभाग को आगड़न दे दिया है।लेकिन कार्य शुरू नही होने पर श्री राव ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

टेकुआटार-रगङ्गंज मार्ग विगत कई वर्ष से उपेक्षित है।इस सड़क पर भड़कुड़वा चौराहा का लगभग 210 मीटर सड़क बड़े- बड़े गढ्ढे हो गए हैं।यहां तक कि थोड़े ही बरसात में चौराहा तालाब के तस्वीर में बदल जा रहा है ।इस सड़क के किनारे फुटपाथ पर रोजी-रोटी चलाने वाले दुकानदारों को रोटी के लाले पड़ गए हैं तो वहीं चौराहे पर बैंक आफ बड़ौदा के खाता धारक व स्कूली बच्चों का राह चलना दूभर हो गया है।क्षेत्र के लोगों संजय यादव,राकेश राय,चन्द्रिका,राहुल गौतम,मुन्नर प्रसाद,सन्तोष मधेशिया,आदि ने श्री राव से शिकायत की ,तो उन्होंने एक्सक्यूटिव इंजीनियर मृत्युंजय कुमार को तत्काल मौके पर किसी जिम्मेदार को बुलाया।इ

तने में प्रांतीय खण्ड के जेई मौके पर पहुंच गए और लम्बाई-चौड़ाई का खाका बना कर शीघ्र गढ्ढा मुक्त करने का भरोसा दिलाया तब जाकर श्री राव व मौके पर मौजूद ग्रामीण माने।श्री राव ने विभाग के उच्चाधिकारियों को चेताया है कि तय समय सीमा में सड़क से जुड़ी समस्या का समाधान नही हु तो आंदोलन होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking