News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई लोहड़ी 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 14, 2023  |  7:42 PM

628 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई लोहड़ी 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर स्थित त्रिवेणी चीनी मिल में शुक्रवार देर रात्रि को लोहड़ी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। चीनी मिल के कालोनी अन्तर्गत बने गुरुद्वारा परिसर में इकट्ठा की गयी लकड़ी में चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने अग्नि प्रज्वलित किया, तत्पश्चात तिल, रेवड़ी ,मकई का लावा,मेवा सहित अन्य सामग्री अग्नि को समर्पित की गई और प्रसाद के रूप में सभी को वितरण भी किया गया।इस अवसर पर प्रधान प्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि यह त्यौहार एकता,भाईचारे,प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है।इस कार्यक्रम में पंजाबी समाज की महिलाएं ,पुरुष और बच्चों के अलावा अन्य समुदाय के लोग भी काफी तादात में शामिल रहे।

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

कॉलोनी के बच्चों,महिलाओं सहित मिल के अधिकारी एवं कर्मचारी भी डीजे पर जमकर थिरके और पर्व की खुशियों को आपस में खूब साझा किया।इस दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय,पंडित विश्वनाथ पांडे, सतीश बालियान,राजेश शुक्ला, उर्मिला धारीवाल , ज्ञानी संजय सिंह, आनंद नारायण मिश्रा, राज मनोहर कुमार, कमल कोहली, संजय चावला, राजेश नंदा,जसपाल सिंह, अंजना चड्ढा, सरिता आनंद,शशी नंदा, मंजू चावला, रानी नंदा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking