News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: घर-घर पूजे गए भगवान श्री कृष्ण, रात भर गूंजती रही श्रीकृष्ण के जयकारे

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 27, 2024  |  7:55 PM

67 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: घर-घर पूजे गए भगवान श्री कृष्ण, रात भर गूंजती रही श्रीकृष्ण के जयकारे

रामकोला/ कुशीनगर । जन्माष्टमी पर्व सोमवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कई रोज पूर्व से ही इसके लिए तैयारियां चल रही थी।सोमवार को सुबह से ही कृष्ण जन्म मनाने के लिए घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं, लोगों ने व्रत भी रखा था।

इसलिए घरों में सुबह से ही पूजा अर्चना शुरू हो गया था। महिलाओं ने सुबह घरों में पूजा करने के बाद दिन के समय झांकियां सजाईं और प्रसाद की तैयारी की। रात 12 बजे तक भजन कीर्तन के दौर चलते रहे। जैसे ही 12 बजे कान्हा का आगमन हुआ घर-घर बधाई गीत शुरू हो गयी और लोग नंद के आनंद भयौ जय कन्हैया लाल की…. के नारे लगाने के साथ ही आतिशबाजी भी शुरू हो गयी।

इस दौरान घरों में बच्चों ने झाँकियाँ भी निकाली।इस अवसर पर प्रसाद का भी वितरण किया गया। नगर के साथ-साथ क्षेत्र के बजारों में भी पुलिस की निगहबानी रही। जन्माष्टमी पर्व मनाने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा।

संबंधित खबरें
बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत
बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

हाटा कुशीनगर: कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया लाला टोला में रविवार के अपरान्ह एक…

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। चाकू से गोदकर हुई हत्या के विरोध में सड़क पर शव रखकर…

सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking