रामकोला/कुशीनगर । रामकोला- कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर शुक्रवार को चार बजे के लगभग एक लग्जरी कार थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा गांव के सामने सड़क के किनारे लोहे के बने डिवाइडर में जा घुसी।गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर का पटिया आगे के हिस्से को चीरते हुए पिछली सीट तक पहुंच गया जिससे गाड़ी में पीछे बैठे पति -पत्नी बेटी घायल हो गये।स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज भिजवाया । प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तेजगति से आ रही लग्जरी कार रामपुर बगहा गांव के सामने सड़क के किनारे लगे लोहे के पटिया के डिवाइडर से टकराईं, के दौरान तेज आवाज आई। आवाज सुनकर लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और कार में फंसे कप्तानगंज के निवासी बृजेश गुप्ता 42 वर्ष तथा सुमन देवी 40 वर्ष तथा रिया 7 वर्ष को कार से बाहर निकाला तथा इलाज के लिए कप्तानगंज सीएचसी भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही रामकोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी।
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…
लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…