रामकोला/कुशीनगर । चरथ भिक्खवे यात्रा के मुख्य संयोजक प्रो0 सदानंद शाही ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिये जानकारी दी कि चरथ भिक्खवे यात्रा सारनाथ से चल कर 19 अक्टूबर को रामकोला नगर स्थित शिवदुलारी देवी दलपट शाही महाविद्यालय पहुँचेगी। उन्होंने ने बताया कि चरथ भिक्खवे यात्रा 15 से 25 अक्टूबर तक आयोजित हो रही है। यह एक विशिष्ट साहित्यिक और सांस्कृतिक यात्रा है, जो भारत और नेपाल के पवित्र बौद्ध परिपथ पर आधारित है।
यह यात्रा उन रास्तों का अनुसरण करेगी, जिन पर भगवान बुद्ध ने अपने उपदेशों के माध्यम से करुणा, शांति, प्रेम और विश्वबंधुत्व का संदेश दिया था। चरथ भिक्खवे यात्रा कुशीनगर, लुम्बिनी, कपिलवस्तु, श्रावस्ती, कौशाम्बी से होते हुए पुनः सारनाथ पहुँचने के उपरांत समाप्त होगी।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…