रामकोला/कुशीनगर । सेवा पखवाड़े के आखिरी दिन ग्राम पंचायत धुँआटीकर में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने फीता काटकर किया।
रविवार को रामकोला विकास खण्ड के ग्राम धुंआटीकर में सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ लखनऊ के ऐरा मेडिकल कॉलेज से आये डॉ मुकेश गुप्ता ने मरीजों की जांच की।नेत्र रोगियों में महिलाओं व बच्चों की संख्या ज्यादा रही।डाक्टर श्री गुप्ता ने आंख को खराब होने से बचाने की जानकारी दी।कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय यादव ने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन के जरिये क्षेत्र के गरीबों के लिये यह तोहफा प्रदान करता रहूँ।शिविर में पांच सौ पचास मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
इस अवसर पर अनूप श्रीवास्तव, रामकुमार उर्फ पल्लू शाही, राजेश्वर गोविन्द राव उर्फ बड़काई, दरोगा कुँवर,डब्लू मणि ,रविन्द्र प्रजापति, राजकुमार मौर्या,योगेंद्र ,अखिलेश चौधरी ,अशोक, जितेंद्र ,मधुसूदन सिंह, संजय मद्धेशिया,चुन्नू ,अब्दुल्ला,मुस्तकीम, पतई देवान आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे युवक…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…