रामकोला/कुशीनगर। भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना अमृत सरोवर निर्माण के अंतर्गत कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने गुरुवार को रामकोला क्षेत्र के पकड़ी बांगर ,कुसम्ही , पपउर ,मोरवन और कुस्महा में भूमि पूजन कर तालाब की खुदाई का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
सांसद दूबे ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही अमृत सरोवर योजना के तहत खोदे जा रहे तालाबों से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इस बड़े तालाब में पानी का भंडारण होगा। जिससे जल स्तर में वृद्धि होगी और पशु पक्षियों के लिए सहजता से पीने का पानी मिलता रहेगा। इस मौके पर एपीओ मनरेगा अभिषेक सिंह हियुवा के जिला महामंत्री फूल बदन कुशवाहा, आशुतोष गोविंद राव उर्फ गोलू ,भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामकोला अनूप कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम दीक्षित, निखिल उपाध्याय,कुसम्हा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणजीत प्रसाद,संजीव सिंह, रिन्कू शाही, विनय सिंह सहित संबंधित गांव के प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि, खंड विकास कार्यालय के कर्मचारी समेत गांव के तमाम लोग उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…