News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: सांसद ने किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 28, 2022  |  5:41 PM

574 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सांसद ने किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन 
  • सांसद ने निकाय चुनाव में जीत हासिल करने का दिया मंत्र
  • भाजपा सरकार किसानों का पूरा ख्याल रखती है -सासंद 
रामकोला/कुशीनगर। कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने सोमवार को रामकोला नगर में भारतीय जनता पार्टी के नये कार्यालय का उद्धाटन किया।इस मौके पर किसानों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन भी आयोजित किया गया।निकाय चुनाव पर भी चर्चा की गई।
बतौर मुख्य अतिथि सांसद श्री दुबे ने सरकार के उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आमजन की सरकार है।यह हमेशा किसानों के हित के बारे सोचती है और योजनाओं को लागू करती है।सरकार ने किसानों को मुफ्त में सरसों बीज एवं कृषि यंत्र में सब्सिडी तथा किसान सम्मान निधि दे रही है और गन्ना भुगतान करने के साथ ही घटतौली पर लगाम लगाई है।उन्होंने निकाय चुनाव पर विधिवत चर्चा करते हुए कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष और सभी वार्डों में जीत दर्ज करने के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। 
किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री व रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि किसानों की आय को दुगुना करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि रबी की बुआई सीजन में खाद एवं बीज की कमी नही होगी। मै किसानों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहूँगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन भानु प्रताप  यादव ने किया।
इस दौरान अरूण कुमार श्रीवास्तव, मनोहर गुप्ता,अमित गोविन्द राव,मनोज गोविन्द राव, दिनेश चन्द, विशाल चंद, रवींद्र प्रजापति, प्रेम तिवारी, विकास जायसवाल, भरत गोविन्द राव, मृत्युंजय पाण्डेय, अरुण सिंह, राधे श्याम दीक्षित, विश्वजीत गोविन्द राव एवं सभी मण्डल पदाधिकारी, सभी वार्ड संयोजक व सह संयोजक, शक्ति केन्द्र  संयोजक / प्रभारी सहित बूथों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता के साथ क्षेत्र के सम्मानित किसान उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएमओ ने नारायणी नदी के भैंसहा ठोकर व खड्डा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
सीएमओ ने नारायणी नदी के भैंसहा ठोकर व खड्डा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

खड्डा, कुशीनगर। शनिवार को कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने भैंसहा…

शिकायतों एवं जनसमस्याओं में लापरवाही क्षम्य नहीं- जिलाधिकारी
शिकायतों एवं जनसमस्याओं में लापरवाही क्षम्य नहीं- जिलाधिकारी

62 प्रार्थना पत्रों में मौके से 07 का मौके से निस्तारण खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!
पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!

कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking