रामकोला/कुशीनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चल रहे तिरंगा उत्सव के दौरान सोमवार को रामकोला खंड विकास कार्यालय के सभागार में ग्राम प्रधान एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि रामकोला ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज देकर किया। इस कार्यक्रम में 58 ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधियों को 8220 राष्ट्रीय ध्वज दिया गया। आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लहराया जाना है।
ध्वज वितरण कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी उषा पाल, एडीओ पंचायत मनोरंजन लाल श्रीवास्तव , रामेश्वर गोविन्द राव उर्फ बड़काई बाबू, अखिलेश मौर्या ,गिरजा शंकर कुशवाहा ,गुड्डू राव, सतीश कुमार ,राम नगीना यादव ,बबलू यादव चंद्रिका खरवार,मनोज कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…