रामकोला/कुशीनगर। कुशीनगर के सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम मंगलवार को त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड रामकोला पी0 के गन्ना यार्ड में पहुंचे और फैक्ट्री प्रबंधक मानवेंद्र राय के साथ गन्ना किसानों के ट्रैक्टर- ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगाये।
एआटीओ बताया कि ट्रालियों के पीछे बैक लाइट नहीं होती है इसलिए ट्रैक्टर- ट्राली में पीछे रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगा होने से रात में वह दूर से ही दिख जाते हैं जिसकी वजह से दुर्घटना होने की संभावना कम हो जाती है। इसके अतिरिक्त यह कोहरे में भी दुर्घटना रोकने में काफी सहायक सिद्ध होते हैं। इसके लिए यार्ड मेंं ट्रैक्टर चालकों को भी जागरूक किया और कहा कि गन्ने की सीजन में टैक्टर-ट्रालियों की संख्या बढ़ जाती है साथ ही कोहरा होने के चलते हादसा होने की आशंका भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से रिफ्लेक्टर लगवाना बहुत जरूरी है और दुर्घटना से बचाव के लिए ओभरलोड से बचे।इस दौरान गन्ना विभाग के अधिकारी संजय चौबे, आनंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। शनिवार को कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने भैंसहा…
62 प्रार्थना पत्रों में मौके से 07 का मौके से निस्तारण खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…
कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…