News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: बीडीओ ने टीए नीरज तिवारी को किया कार्यमुक्त 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 14, 2022  |  10:15 PM

721 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: बीडीओ ने टीए नीरज तिवारी को किया कार्यमुक्त 

रामकोला/कुशीनगर। कार्यमुक्त किये गए टीए नीरज तिवारी पर आरोप है कि विगत 15 दिनों से वह बीडीओ का फोन नहीं उठा रहे। जिस मनरेगा के वह तकनीकी सहायक है उसी मनरेगा सेल में उन्होंने 15 दिनों से कोई संपर्क तक नही किया। उक्त टीए के जिम्मे नौ गांव के कार्य की जिम्मेदारी रही, जिसके निर्वहन में वे उपयुक्त नहीं मिले। बीडीओ ने उनके ऊपर आरोप लगाया है कि प्राथमिक विद्यालयों के बाउंड्रीवाल निर्माण का कोई आगणन तक नही तैयार कर पाए हैं।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

बीडीओ ने उन्हें अनुशासनहीन, शासकीय कार्यों के प्रति घोर लापरवाही व स्वच्छंद कर्मचारी मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से विकास खण्ड कार्यालय से कार्यमुक्त कर दिया। इस संबंध में बीडीओ उषा पाल का कहना है कि टीए नीरज तिवारी के खिलाफ कई ग्रामसभाओं के प्रधानों ने ग्रामसभा में कार्य करने के लिए दूसरे व्यक्ति को रखने और अवैध रूप से वसूली करने की शिकायत की है। टीए मेरा फोन तक नहीं उठाते न ही समीक्षा बैठक में ही आते है और न ही कार्य में कोई रूचि दिखाते हैं,  इसलिए उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking