रामकोला/कुशीनगर। सिद्धिदात्री मां धर्मसमधा देवी मंदिर के परिसर में भगवती जागरण का आयोजन हुआ। कलाकारों के भक्ति भजन पर माता के भक्त रात भर झूमते रहे । कार्यक्रम की शुरुआत देवी मां की विधिवत पूजन- अर्चन के साथ हुई। कलाकारों को चुनरी भेंट की गई।
अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक अनीष सोनी ने मां की आराधना करते हुए गीत सुनाया कि “भेजा है बुुुुलावा तूने शेेेरावालिये-2 ” ओ मैया तेरे दरबार में हाँ, ते दीदार मेें आऊंगा, कभी ना फिर जाऊँँगा ।। माता वैष्णवी बसे कश्मीरवा,कि काली बसे कलकतवा ए हरि पर दरबार में उपस्थित माता के भक्तों ने ताली बजाकर गायक का हौसला अफजाई करते हुए झूमने लगे। इसके अलावा उन्होंने अनेक भक्ति गीतों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम के दौरान माता रानी के जयकारे से पूरा मंंदिर परिसर गूंजता रहा।मईया के जागरण कार्यक्रम में माता के भक्त टस से मस नही हुए रात भर भजनों का अमृत रसपान करते रहे। इस दौरान भारी तादाद में माता के भक्त उपस्थित रहे।कार्यक्रम श्री श्री महाबली बजरंगबली अखाड़ा प्राचीन दुर्गा मंदिर के सदस्य बलराम रौनियार, सभासद हर्ष कुमार सूरी, पवन गुप्ता, रमेश कुमार,कमल कोहली,दिनेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, कान्हा अग्रवाल आदि सहित नगरवासियों के सहयोग सेे आयोजित किया गया था।आयोजकों ने कहा कि देवी मां कि आराधना से सभी कष्ट दूर हो जाते है और मन के अंदर अच्छे विचारों का वास होता है तथा गाँव के साथ-साथ पूरा क्षेत्र दैवीय संकट से मुक्त हो जाता है।
खड्डा, कुशीनगर। शनिवार को कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने भैंसहा…
62 प्रार्थना पत्रों में मौके से 07 का मौके से निस्तारण खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…
कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…