News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 22, 2022  |  7:42 PM

574 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

रामकोला/कुशीनगर। आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा रामकोला मण्डल के तरफ से स्थानीय नगर के बलुआ दलित बस्ती में मिठाई वितरण कर विजय उत्सव मनाया गया तथा खुशी जतायी गयी। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि पहली बार देश को एक आदिवासी समुदाय की महिला राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

एनडीए उम्मीदवार के रूप में उन्होंने शानदार जीत दर्ज की है। विधायक श्री गोंड ने कहा कि भाजपा की यही विशेषता है कि वह हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ,मण्डल प्रभारी हरि राय,बैकुंठ शाही, मनोज गोविन्द राव, विश्वजीत गोविन्द राव, दरोगा कूवर सिंह, मनोहर गुप्ता महामंत्री, अमर जीत गोविन्द राव, दिनेश चन्द ,प्रदीप, विशाल चंद, रामू जायसवाल,मनोज दीक्षित,विशाल,शैलेश, जगत, दिलीप वैश्य, अखिलेश पाठक, गौरव, सुरेन्द्र,भरत खरवार,अमित गोविन्द राव बूथ अध्यक्ष, राजकुमार चौबे सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking