News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: पर्व को मिलजुल कर मनाएं और भाईचारे को मजबूत करें- एसडीएम

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 1, 2021  |  7:29 PM

780 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पर्व को मिलजुल कर मनाएं और भाईचारे को मजबूत करें- एसडीएम
  • अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ होगी कठोर कारवाई

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। पर्व सामाजिक समरसता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए होता है। हम त्यौहार में कोई ऐसा कार्य न करे जिससे आपसी सद्भावना भंग हो।ये उक्त बातें रामकोला थाना परिसर में सोमवार को आयोजित पीस कमेटी की बैठक में उप जिलाधिकारी कप्तानगंज कल्पना जायसवाल ने कही।उन्होंने कहा कि अगर कोई असामाजिक तत्व अफवाह फैला कर पर्व में अशांति फैलाने का प्रयास करें तो उसको चिन्हित कर तत्काल सूचना दे।क्योंकि आपकी थोड़ी सी लापरवाही या विवेक शून्यता घातक हो सकती है।इसलिए सतर्क रहें।उन्होंने कहा कि कोई दिक्कत आये तो तत्काल सूचित करें।अराजकता फैलाने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पर्व को आपसी विवाद से नहीं जोड़ना चाहिए। यह भाईचारे का पर होता है।इस दौरान पुलिस को पैनी नजर बनाये रखनी की बात कही।प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने पीस कमेटी में आये लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की तथा पर्व के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत भी हुए।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

इस दौरान एस.एस.आई. राम चन्दर सिंह यादव ,एस.आइ.गौरव राय,एस.आइ. उमेश कुमार यादव. हेड का0 राजनाथ सिंह तथा लेखपाल संघ अध्यक्ष कप्तानगंज शिवमुरारी लाल,लेखपाल संगम प्रसाद तथा रामकोला प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश यादव,प्रधान प्रतिनिधि रणजीत प्रसाद,सभासद प्रतिनिधि राजेश यादव, देवधन सिंह,हरेन्द्र यादव, विजय पाण्डेय,पंडित हरिशंकर तिवारी,बड़े बाबू हरेराम शर्मा,मैनुद्दीन उर्फ मैना,राजेश यादव, बैजनाथ प्रसाद सहित थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान,बीडीसी सदस्य व प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking